भोपाल रेडक्रास अस्पताल फर्जीवाड़े के सवाल पर भड़के मुकेश नायक

1(भोपाल)– रेडक्रास भोपाल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कांग्रेसी विधायक मुकेश नायक आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए रेडक्रास अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल सिद्धांत रेडक्रास अस्पताल चलने की खबर पर सवाल पूछने पर धर्मपथ संवाददाता पर भड़क गए .मुकेश नायक ने कहा की उसमें कुछ भी फर्जी नहीं है ,उन्होंने इस बात का दावा किया की रेडक्रास अस्पताल को फायदे में लाते हुए 7 करोड़ की एफडी उन्होंने रेडक्रास अस्पताल के नाम करवाई है .

यह पूछने पर की क्या नवनियुक्त भवन में आवास एवं पर्यावरण नियमों की अनदेखी हुई है वे भड़क गए और माना की एक मंजिल अवैध है तथा मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह द्वारा उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री ने उस अवैध मंजिल को तोड़ने एवं भवन अनुज्ञा की जांच करवाने का कहा था लेकिन कुछ नहीं हुआ .

राष्ट्रीय हिंदी मेल में छपे सिद्धांता रेडक्रास अस्पताल की खबर पर भी उन्होंने आपत्ति जताई.

रेडक्रास सेवा मूलक संस्था है एवं वह सेवा का कार्य करती है न की लाभ का .सवाल यह क्खाड़े होते हैं की इस सेवा संस्था को मुकेश नायक ने लाभ का धंधा बना दिया जो रेडक्रास के नियमों के विरुद्ध है .लेकिन मुकेश नायक इसे मानने को तैयार नहीं है.

दरअसल सूत्र बताते हैं की सिद्धान्ता ने अभी तक तय रकम रेडक्रास अस्पताल को अदा नहीं की है जबकि मुकेश नायक इस बात का खंडन करते हैं.

मुकेश नायक का सिद्धांता रेडक्रास अस्पताल के सवालों पर अपना आपा खो देना इशारा करता है की मामला वह नहीं जो वे बता रहे हैं.उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया की आप लोग सेवा के कार्यों पर उंगलियाँ उठा रहे जबकि मप्र में और भी भ्रष्टाचार चल रहे हैं वहां ध्यान दीजिये.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493