“एक चाय,आपके साथ”-न झंडा,न बैनर-जमीन तलाशते ध्रुव नारायण सिंह

नारायण(भोपाल)-भोपाल मध्य से पूर्व भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह अपने लम्बे राजनैतिक निर्वासन के बाद भोपाल में जमीन तलाशने निकले हैं .“एक चाय,आपके साथ” के बैनर तले उन्होंने अपनी राजनैतिक जमीन की तलाश शुरू कर दी है.

शहला मसूद हत्याकांड में उनका नाम नहीं आया और वे फैसला आने के बाद अपनी राजनैतिक रणनीति के तहत गली-मोहल्लों में निकले हैं अपने सम्बन्ध सुधारने.

पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की पूछ-परख 

ध्रुव-नारायण सिंह ने इस कार्य के लिए भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का सहारा लिया है जो वर्षों से हाशिये पर हैं.कार्यक्रम का जो वीडिओ सामने आया है उसमें 1985 दशक के वे कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं जो भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं.यह स्थान भोपाल मध्य विधानसभा का है जहाँ ये चाय पी रहे हैं .

भाई का रिश्ता जोड़ने का आह्वान 

ध्रुव नारायण सिंह जनता से अपील करते नजर आ रहे हैं की सब उनसे भाई का रिश्ता जोड़ें.नेताओं के वादों को झूठ बताने वाले ध्रुव नारायण ने अपने आप को उनसे दूर बताया.उन्होंने कहा की वे भारत माता की जय का नारा लेकर जनता के बीच आये हैं और हमेशा उनसे मिला जा सकता है.

अब ध्रुव-नारायण सिंह के इस “एक चाय,आपके साथ” कार्यक्रम को जमीनी राजनीति में पुनः पैठ बंनाने की कवायद मानी जाय या शहला मसूद हत्याकांड के बाद जनता के पास आने की तड़प इसे वे ही जानें लेकिन संघर्ष करने का माद्दा ले कर ध्रुव नारायण सिंह पार्टी लाइन के बगैर मैदान में हाजिर हैं हाँ प्रतिद्वन्दियो का क्या हाल होगा यह वे ही जाने.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493