भोपाल- हाकर कार्नर की दलाली में लिप्त भाजपा नेता,विधायक अनजान

(भोपाल)– भोपाल स्थित एम् पी नगर क्षेत्र में प्रगति पेट्रोल पंप के सामने हाकर्स कार्नर बनाया जा रहा है .बनाने के दौरान ही यहाँ भाजपा के दलाल नेताओं का खेल शुरू हो गया है.हाकर कार्नर में तीन गुना छह की जगह की कीमत 2 लाख रुपये मांगी जा रही है.इन नेताओं में एक भाजपा की पदाधिकारी के पति का नाम सामने आया है .

गौर मतलब है की जब जैन साधुओं का दल यहाँ स्थित मंदिर में चातुर्मास कर रहा था तभी यह तय हो गया था की यहाँ हाकर कार्नर बनेगा एवं पहले से स्थित लोगों को जगह दी जायेगी यह बात वर्तमान पार्षद मोनू गोहल ने स्वीकार की एवं बताया की 37 लोगों के नाम इसमें शामिल हैं.

सवाल यह है की हाकर कार्नर में दुकाने खान-पान की रहती हैं लेकिन 37 लोगों में कई विभिन्न व्यवसायी हैं जिन्हें ये दुकाने दी जानी हैं इनके लिए हाकर कार्नर की जगह उपयुक्त नहीं है अतः इसी की आड़ में इन स्थानों को बेचने और कमीशन का धंधा शुरू किया गया है .

विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कहाँ क्या हो रहा है मुझे जानकारी नहीं रहती,जब हमने पूछा की आप क्षेत्र के विधायक हैं तब विधायक जी संभले और आप कहाँ से हैं ,रहते कहाँ जैसे प्रश्न हमसे पूछने लगे.

क्षेत्रीय पार्षद मोनू गोहल से दो दिनों तक संपर्क किया गुया लेकिन जनता से जो जानकारी मिली कि वे फोन नहीं उठाते वही हुआ तब हमने एक एस एम् एस किया तब जाकर कहीं पार्षद महोदय ने संपर्क किया और बताया की 37 पुर्व पंजीकृत लोगों को ही स्थान मिलेगा और किसी को नहीं .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493