नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह खुशनुमा रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार की सुबह काफी खुशनुमा रही। दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।”
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।