Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 रेलगाड़ियां रद्द | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » भारत » दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 रेलगाड़ियां रद्द

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कम ²श्यता के कारण उड़नों का संचालन प्रभावित हुआ और कम से कम सात उड़ानों में देरी हुई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 22 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 45 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि चार के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 22 रेलगाड़ियां रद्द Reviewed by on . नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज क नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज क Rating:
scroll to top