बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता 4 महीने में ही खत्म हुआ

नई दिल्ली– रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने अलग होने की घोषणा की है. इससे उनके रिश्ते को लेकर हफ़्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया. यह घोषणा उनकी शादी के महज़ पांच महीने बाद की गई है. इस पूर्व कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर यह स्टेटमेंट शेयर किया और मार्च में एक निजी समारोह में शादी करने की खबरों के कुछ महीनों बाद अपने अलग होने की पुष्टि की है.सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोमवार को अपने अलग होने की घोषणा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करके इस खबर की पुष्टि की है और स्टेटमेंट में कहा गया, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र स्टेटमेंट होगा. हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाज़े न लगाए जाएं.’

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493