Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार के कई हिस्सों में हल्की बदली | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार के कई हिस्सों में हल्की बदली

बिहार के कई हिस्सों में हल्की बदली

पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना है।

इस बीच राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद शुक्रवार को कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27़ 0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25़ 4 डिग्री और पूर्णिया का 23़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़ 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के कई हिस्सों में हल्की बदली Reviewed by on . पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना है। इस बीच राज्य के कई हिस् पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना है। इस बीच राज्य के कई हिस् Rating:
scroll to top