Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार के तापामन में गिरावट | dharmpath.com

Sunday , 4 May 2025

Home » भारत » बिहार के तापामन में गिरावट

बिहार के तापामन में गिरावट

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप निकली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, पूर्णिया के 18.8 डिग्री और गया का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.6 डिग्री तथा भागलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार के तापामन में गिरावट Reviewed by on . पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप निकली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।पटना का शुक्रवा पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप निकली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।पटना का शुक्रवा Rating:
scroll to top