Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार चुनाव : लालू-नीतीश की बड़ी जीत, निशाने पर मोदी (लीड-2) | dharmpath.com

Sunday , 4 May 2025

Home » भारत » बिहार चुनाव : लालू-नीतीश की बड़ी जीत, निशाने पर मोदी (लीड-2)

बिहार चुनाव : लालू-नीतीश की बड़ी जीत, निशाने पर मोदी (लीड-2)

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव पर देशभर की नजरें थीं और लालू प्रसाद तथा नीतीश कुमार के महागठबंधन ने रविवार को भाजपा नीत राजग को बेहद विवादित रहे इस बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह चुनाव किसी बड़े झटके जैसा साबित हुआ है, क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में राजग यह चुनाव लड़ रही थी।

अधिकांश एग्जिट पोल के सर्वे को झुठलाते हुए महागठबंधन 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में 180 के करीब सीटें जीतती नजर आ रही है।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सिर्फ 58 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, महागठबंधन में शामिल जद (यू) ने पहली जीत बांका जिले के अमरपुर विधानसभा सीट से दर्ज की। यहां से जद (यू) के जनार्दन मांझी ने जीत दर्ज की। मांझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मृणाल शेखर को 11,773 वोटों के अंतर से हराया। मांझी ने 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।

महागठबंधन को 157 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि 21 सीटों पर उनके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

नीतीश कुमार ने जीत के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, “यह बहुत बड़ी जीत है। हम इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। राष्ट्रीय दृष्टिकोण से इस चुनाव परिणाम का बहुत महत्व है।”

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के निशाने पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जीत से कहीं अधिक आह्लादित और आलोचना करने में मुखर रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रचारक कहा और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़ने का संकल्प लिया।

लालू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को राज्य में भले सर्वाधिक सीटें मिली हैं, लेकिन नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर नीतीश को जीत की बधाई दी। पूरे देश से विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी, जिनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं।

अब तक जद (यू) को 67 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राजद राज्य में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उसे 66 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि 14 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

राजद और जद (यू) के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस को अब तक 24 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि 3 सीटों पर वह आगे चल रही है।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अब तक 51 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 7 सीटों पर उनके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा 46 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 7 सीटों पर आगे चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) सिर्फ एक सीट जीत सकी है, जो खुद मांझी की झोली में गया है। वहीं अन्य सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खाते में सिर्फ दो सीटें गईं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को भी दो सीटों पर जीत मिल सकी है।

अन्य को तीन सीटों पर जीत मिल चुकी है जिनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) को दो सीटों पर जीत मिली है।

केंद्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने कहा कि भाजपा को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि यह हार उन्हें मोदी के कारण मिली है। नीतीश कुमार को ‘राजनीति का नायक’ की संज्ञा देते हुए शिवसेना ने कहा कि बिहार चुनाव ‘देश के राजनीतिक भविष्य को नया मोड़’ देने वाला साबित होगा।

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह चुनाव ‘आने वाले भविष्य में देश के लिए बेहद आहम’ साबित होगा।

बिहार चुनाव : लालू-नीतीश की बड़ी जीत, निशाने पर मोदी (लीड-2) Reviewed by on . पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव पर देशभर की नजरें थीं और लालू प्रसाद तथा नीतीश कुमार के महागठबंधन ने रविवार को भाजपा नीत राजग को बेहद विवादित रहे इस बिहार पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव पर देशभर की नजरें थीं और लालू प्रसाद तथा नीतीश कुमार के महागठबंधन ने रविवार को भाजपा नीत राजग को बेहद विवादित रहे इस बिहार Rating:
scroll to top