भोपाल से रीवा-पटना और रीवा-जबलपुर से कोलकाता की होगी सीधी उड़ान

भोपा-मध्यप्रदेश के हवाई संपर्क का रविवार 9 अगस्त से विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव राजा भोज एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता रूट शामिल हैं। मुख्यमंत्री भोपाल से रीवा जाने वाली पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे।

चारों नई उड़ानों का संचालन अलायन्स एयर करेगी। इन सेवाओं को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। नीति के अंतर्गत प्रत्येक राउंड ट्रिप पर सरकार अधिकतम 10 लाख रुपए तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराएगी।

नई सेवाओं से राजधानी भोपाल का विंध्य क्षेत्र के साथ सीधा हवाई संपर्क स्थापित होगा। भोपाल-रीवा उड़ान से यात्रियों को सड़क या कनेक्टिंग फ्लाइट पर निर्भरता कम होगी। वहीं, भोपाल-पटना सीधी सेवा मध्यप्रदेश को बिहार की राजधानी से सीधे जोड़ेगी। इसका लाभ यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों को भी मिलेगा। मध्यप्रदेश में रहने वाली बिहार की बड़ी आबादी के लिए भी यह हवाई सेवा अहम मानी जा रही है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493