मंदसौर में पकड़ी गई नकली दूध बनाने की फैक्ट्री

मंदसौर-मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मिलावटी दूध बनाने के अवैध कारोबार का एक और मामला सामने आया है। शामगढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरखेड़ी गांव में पुलिस ने छापा मारकर नकली दूध तैयार करने वाले ठिकाने का खुलासा किया। मौके से दूध पाउडर, केमिकल, पाम ऑयल और तैयार नकली दूध समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। जिस मकान में यह गतिविधि चल रही थी उसके संचालक बताए जा रहे दोनों भाई पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। खास बात यह है कि गांव में पिछले 40 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।पुलिस ने परिसर की तलाशी लेकर दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किए।

जब्त सामान में पारस कंपनी के दूध पाउडर के 6 कट्टे, 40 लीटर केमिकल, 40 लीटर तैयार नकली दूध और पाम ऑयल के 5 डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा 2,000 लीटर क्षमता का दूध टैंक, तौल कांटा, फ्रिज और मोटर भी बरामद की गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493