मप्र:रामपाल को ‘भगवान’ मानने से इनकार करने पर भड़का पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

 राजगढ़-मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल दहला देने वाला यह हत्याकांड सिर्फ इस लिए हुआ क्योंकि पत्नी ने संत रामपाल को भगवान मानने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय रामबाबू गुर्जर अपनी पत्नी के देवी-देवताओं की पूजा करने से नाराज रहता था। दीपक, अगरबत्ती जलाने और पर्व त्योहार मनाने तक का विरोध यह कहकर करता था कि भगवान केवल संत रामपाल ही हैं।

इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। उसने कुल्हाड़ी से गायत्री पर हमला कर मार डाला। इसके बाद वह फरार हो गया।

दंपती के दो बेटे हैं। जब यह वारदात हुई उस समय 11 वर्षीय छोटा बेटा दरवाजे पर खेल रहा था, वहीं 14 वर्षीय दूसरा बेटा अपने मामा के घर गया था। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी-दामाद के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था। झगड़े की एक ही वजह था संत रामपाल।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493