Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 लियाम पायने ने हैरी पॉटर की जादुई उड़ने वाली कार खरीदी | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » मनोरंजन » लियाम पायने ने हैरी पॉटर की जादुई उड़ने वाली कार खरीदी

लियाम पायने ने हैरी पॉटर की जादुई उड़ने वाली कार खरीदी

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश के मशहूर पॉप बैंड वन डायरेक्शन के गायक लियाम पायने का कहना है कि उन्होंने हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेटस’ में दिखाई गई उड़ने वाली कार खरीद ली है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, लियाम (22) हैरी पॉटर फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर हॉगवर्टस थीम पर पार्टी आयोजित की थी।

लियाम ने 2002 में प्रदर्शित हुई ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेटस’ में इस्तेमाल बैटर्ड फोर्ड एंजलिया 105ई कार को खरीद लिया है। यह एक जादुई कार थी जो हवा में उड़ती थी।

लियाम ने रेडियो शो पर कहा, “मैंने हैरी पॉटर कार खरीद ली है और इसे मैंने अपने बगीचे में रखा है। आप फिल्म में दिखाई जाने वाली उस नीली उड़ने वाली जादुई कार को तो जानते ही होंगे। मैंने उसे खरीद लिया है क्योंकि मैं उसका दीवाना हूं।”

लियाम पायने ने हैरी पॉटर की जादुई उड़ने वाली कार खरीदी Reviewed by on . लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश के मशहूर पॉप बैंड वन डायरेक्शन के गायक लियाम पायने का कहना है कि उन्होंने हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑ लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश के मशहूर पॉप बैंड वन डायरेक्शन के गायक लियाम पायने का कहना है कि उन्होंने हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑ Rating:
scroll to top