नई दिल्ली-देश के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में हुई है। ईडी के अधिकारी वेदांता के विभिन्न दफ्तरों में दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं और कार्रवाई अभी भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath