Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 शतरजं : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » खेल » शतरजं : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ

शतरजं : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ

चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम हालांकि इटली को 2-2 से ड्रॉ पर रोकने में कामयाब रही।

भारतीय पुरुष टीम ने अर्मेनिया के खिलाफ तीन ड्रॉ मैच खेले जबकि एक मैच में उसे हार मिली। इस हार के साथ उसके पदक जीतने की संभावनाएं कम हो गई हैं।

सफेद मोहरों से खेलते हुए पूर्व विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथ आनंद ने लेवोन अरोनियन को 31 चाल में ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं पी. हरिकृष्णा ने काले मोहरों से खेलते हुए गेब्रिएल सार्जिसियान से 25 चालों में बाजी ड्रॉ करा ली।

इसी तरह बी. अधिबान ने रांट मेलकुमयान के साथ ड्रॉ खेला। चौथे बोर्ड पर के. शशीकरण, एम. मात्रीरोसयान से मात खा गए।

भारतीय महिला टीम की सदस्य कोनेरू हम्पी ने 33 चालों में ओल्गा जिमिना के साथ ड्रॉ खेला। दूसरे बोर्ड पर हरिका द्रोणावल्ली ने 40 चालों की बाजी में इलिना सेडिना को मात दी तो वहीं तानिया सचदेवा मारियान ब्रूनेलो से मात खा बैठीं।

चौथे बोर्ड पर पद्मिनी राउत ने 50 चालों में डेनिएला मोविलेनू को ड्रॉ पर रोक दिया।

शतरजं : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ Reviewed by on . चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिल चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिल Rating:
scroll to top