भोपाल– मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का गठन एक बार फिर टल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण यह विस्तार टल गया है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात में वह मंत्रिमंडल का गठन एक ही बार में करने के लिए अड़ गए हैं। जिसके कारण अंतिम समय में मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया।
भाजपा के विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय हाईकमान तथा संगठन के पदाधिकारियों के बीच एक दर्जन मंत्रियों को बनाने का फैसला कर लिया गया था। लेकिन कल शाम तक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा संगठन सहमत नहीं कर पाई। जिसके कारण मंत्रिमंडल का गठन टाल दिया गया है। उल्लेखनीय है सिंधिया का भोपाल आना तय हो गया था। एयरपोर्ट पर भी सारी तैयारियां कर ली गई थी।स्टेट गैरेज में नवनियुक्त मंत्रियों के लिए गाड़ियां भी तैयार हो गई थी। राजभवन को जो सूची भेजी जानी थी। सिंधिया के अड़ने के कारण सूची राजभवन नहीं भेजी गई।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर से पंचक शुरू हो गया है। 22 अप्रैल तक पंचक बना रहेगा। 23 अप्रैल को अमावस्या है।पंचक और अमावस्या में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा। ज्योतिषियों की राय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। इसके लिए भाजपा हाईकमान निरंतर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बातचीत कर रहा है। भाजपा हाईकमान का मानना है अभी छोटा मंत्रिमंडल बनाया जाए। मई के बाद फिर एक बार मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। यदि इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया सहमत हो जाएंगे,तभी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » MP में किसानों को पांच रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
- » भिंड में बदमाशों को विधायक ने बंदूक निकालकर खदेड़ा
- » केदारनाथ धाम के कपाट आज खुलेंगे
- » राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके
- » पराली जलाने वाले किसानों पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त
- » पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत
- » कश्मीर टूरिज्म पर पड़ा असर, मध्य प्रदेश से 200 से ज्यादा बुकिंग रद्द
- » भोपाल स्थित भेल परिसर की आयल टंकियों में ब्लास्ट से उठीं 20 फीट ऊंची लपटें
- » गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
- » मंडीदीप:गेल प्लांट से गैस रिसाव, घंटों की मशक्कत के बाद कंट्रोल में आई स्थिति