Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 हरियाणा में धान की आवक 55 लाख टन से अधिक | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » व्यापार » हरियाणा में धान की आवक 55 लाख टन से अधिक

हरियाणा में धान की आवक 55 लाख टन से अधिक

चंडीगढ़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में इस साल धान की आवक 55 लाख टन से अधिक हो गई है, जिसके लिए 36 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था। यह बात गुरुवार को राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने कही।

अधिकारियों ने यहां कहा कि इस साल हरियाणा में धान की आवक और खरीदी गत वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक हो रही है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “मौजूदा खरीफ सत्र के दौरान 25 नवंबर तक हरियाणा की मंडियों में 55.05 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है। गत वर्ष की समान अवधि में यह 43.20 लाख टन थी।”

धान की आवक इस साल 36 लाख टन के लक्ष्य से काफी अधिक हुई है।

अब तक सरकारी एजेंसियों ने 42.39 लाख टन धान की खरीदी की है।

धान की आवक और खरीदी में कर्नाल, कुरुक्षेत्र और खताल जिले आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में धान की आवक 55 लाख टन से अधिक Reviewed by on . चंडीगढ़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में इस साल धान की आवक 55 लाख टन से अधिक हो गई है, जिसके लिए 36 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था। यह बात गुरुवार को राज्य के खाद् चंडीगढ़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में इस साल धान की आवक 55 लाख टन से अधिक हो गई है, जिसके लिए 36 लाख टन का लक्ष्य रखा गया था। यह बात गुरुवार को राज्य के खाद् Rating:
scroll to top