Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविक छुड़ाए गए | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » भारत » आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविक छुड़ाए गए

आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविक छुड़ाए गए

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। लेकिन, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नाविक अभी भी डाकुओं के चंगुल में हैं। आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से एक हफ्ता पहले इनका जहाज अगवा कर लिया गया था।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए बताया, “हमने नाइजीरिया की नौसेना की मदद से 10 भारतीयों को बचा लिया है।”

सुषमा ने बताया कि भारतीय जहाज जेन्को मैक्सिमस को 11 भारतीय नाविकों के साथ 13 फरवरी को आइवरी कोस्ट के समुद्री इलाके से अगवा किया गया था।

सुषमा ने बताया, “हमारे अनुरोध पर नाइजीरिया और घाना की नौसेना ने जहाज का पीछा किया। समुद्री डाकुओं के चंगुल में अभी भी एक भारतीय और एक पाकिस्तानी हैं। इन्हें छुड़ाने के प्रयास जारी हैं।”

आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविक छुड़ाए गए Reviewed by on . नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंग नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से अगवा 10 भारतीय नाविकों को समुद्री डाकुओं के चंग Rating:
scroll to top