Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 इंडोनेशिया : जहाज में आग, 10 मरे | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » विश्व » इंडोनेशिया : जहाज में आग, 10 मरे

इंडोनेशिया : जहाज में आग, 10 मरे

जकार्ता, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई और वह डूब गया, जिसके बाद बचावकर्मियों ने अबतक 10 शव बरामद कर लिए हैं और 126 लोगों को बचा लिया है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बामबैंग इरवन ने कहा कि सुलावेसी प्रांत के बाउबाउ नगर से बंगई बंदरगाह के लिए चला केएम फुंग्का परमाता शुक्रवार को मध्य इंडोनेशिया में सागू द्वीप से लगे समुद्र में डूब गया।

उन्होंने कहा, “जहाज में आग लग गई और अंत में वह सागू द्वीप से लगे समुद्र में डूब गया।”

जिंदा बचे लोगों को शनिवार सुबह बंगाई बंदरगाह लाया गया।

परिवहन मंत्रालय के समुद्री यातायात के महानिदेशक आर. अगस एच. पर्नोमो ने कहा, “लापता लोगों की तलाश में खोजी और बचाव अभियान जारी था। दुर्घटनास्थल वाले इलाके में सघनता से खोजबीन अभियान चलाया जा रहा था।”

इंडोनेशिया में जहाज परिवहन का लोकप्रिय साधन है। इंडोनेशिया में लगभग 17,500 द्वीप हैं।

इंडोनेशिया : जहाज में आग, 10 मरे Reviewed by on . जकार्ता, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई और वह डूब गया, जिसके बाद बचावकर्मियों ने अबतक 10 शव बरामद क जकार्ता, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई और वह डूब गया, जिसके बाद बचावकर्मियों ने अबतक 10 शव बरामद क Rating:
scroll to top