Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ | dharmpath.com

Sunday , 4 May 2025

Home » मनोरंजन » उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ

उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।

अमिताभ के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे।

वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे।

अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ ‘ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट’ किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है।

इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने पुष्टि कर बताया, अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है। उन्होंने पहले महाराष्ट्र के किसानों का ऋण भी चुकाया था। करीब 70 किसानों का चुनाव कर उन्हें निजी तौर पर मुंबई बुलाया गया है जहां उन्हें सीधे अमिताभ की ओर से ऋण के भुगतान संबंधी बैंक के पत्र सौंपे जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ Reviewed by on . मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात Rating:
scroll to top