Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 उप्र में आसमान साफ | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » उप्र में आसमान साफ

उप्र में आसमान साफ

लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं। उप्र में पूर्वाचल के कुछ जिलों में हालांकि अब भी आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 22.1 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में आसमान साफ Reviewed by on . लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में हालांकि राज्य के कई लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में हालांकि राज्य के कई Rating:
scroll to top