Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी | dharmpath.com

Sunday , 4 May 2025

Home » भारत » उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी

उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं व महिलाओं को तरजीह देते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश की गई है।

उप्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस के उप्र प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पी. एल. पुनिया और शीला दीक्षित भी मौजूद थीं।

पार्टी ने उप्र में छात्राओं को साइकिल देने और महिलाओं को पंचायतों एवं शहरी निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है।

घोषणा-पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि चुनाव जीतने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए एक जिले में तीन महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत महिलाओं को 150 दिनों तक काम दिया जाएगा।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के तहत उप्र विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं, जबकि वह खुद 298 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी Reviewed by on . लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं व महिलाओं को त लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं व महिलाओं को त Rating:
scroll to top