लखनऊ, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसर, दिन में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होने की सम्भावना है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानुपर का 23़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 24.2 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।