लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप में तेजी रहेगी। न्यूनतम तापमान के साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, वाराणसी का 22.8 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 21.8 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।