Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 उप्र : सपा के 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » उप्र : सपा के 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

उप्र : सपा के 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

लखनऊ , 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एक साथ कई प्रत्याशियों के टिकट बदल दिए और कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के 21 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इनमें से सात नए प्रत्याशी हैं जबकि 14 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदले गए हैं।

कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में आजीवन कारावास भुगत रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को सपा ने महाराजगंज की नौतनवां सीट से प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी ने एनआरएचएम घोटाले में फंसे मुकेश श्रीवास्तव को बहराइच के पयागपुर से टिकट दिया है। जयशंकर सिंह को बहराइच के नानपारा, संजय यादव को सोनभद्र के ओबरा, बुलंदशहर के डिबाई से हरीश लोधी, हरदोई के गोपामऊ (सुरक्षित) से राजेश्वरी, हरदोई के सांडी से ऊषा वर्मा, सहारनपुर के नकुड़ से मोहम्मद इरशाद व अंबेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने सरधना से उम्मीदवार अतुल प्रधान की जगह अब मैनपाल सिंह उर्फ पिंटू राणा को प्रत्याशी बनाया है। सहारनपुर के रामपुर मनिहार (सुरक्षित) से विमला राकेश की जगह जसवीर वाल्मीकि, शामली के थाना भवन से किशनपाल कश्यप की जगह शेर सिंह राणा को टिकट दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर से मोहम्मद इलियास की जगह अब शाहनवाज राणा तथा मेरठ कैंट से सरदार परविंदर सिंह की जगह आरती अग्रवाल अब नई प्रत्याशी होंगी। मेरठ शहर से रफीक अंसारी के स्थान पर अब अय्यूब अंसारी तथा बिजनौर के नजीराबाद से अबरार आलम अंसारी की जगह तस्लीम अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।

बुलंदशहर के खुर्जा (सुरक्षित) से सुनीता चौहान का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह रविंद्र वाल्मीकि प्रत्याशी होंगे जबकि हाथरस से राम नारायण काके की जगह मूलचंद जाटव अब सपा से चुनाव लड़ेंगे।

आगरा के फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर की जगह श्रीनिवास शर्मा तथा आगरा के ही खैरागढ़ से विनोद कुमार सिकरवार की जगह रानी पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। रायबरेली की जगदीशपुर सीट से विजय कुमार पासी की जगह अजीत प्रसाद को टिकट दिया गया है। अजीत प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के पुत्र हैं।

उप्र : सपा के 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा Reviewed by on . लखनऊ , 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एक साथ कई प्रत्याशियों के टिकट बदल लखनऊ , 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एक साथ कई प्रत्याशियों के टिकट बदल Rating:
scroll to top