वह बान की-मून की जगह पद्भार संभालेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रूस के दूत विताली चुरकिन द्वारा गुटेरेश को इस पद के सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा के बाद 193 सदस्यीय महासभा ने उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
गुटेरेश का कार्यकाल एक जनवरी, 2017 से शुरू होगा और यह 31 दिसंबर, 2021 तक प्रभावी रहेगा।
गुटेरेश (67) जून 2005 से दिसंबर 2015 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 20 वर्ष से भी अधिक समय सरकारी और लोक सेवाओं में दिया।
वह 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे।