Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 एचआईएल : रांची को हरा मुंबई ने दर्ज की पहली जीत | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » खेल » एचआईएल : रांची को हरा मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

एचआईएल : रांची को हरा मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दबंग मुंबई ने अंतत: हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए बुधवार को महिंद्रा हॉकी स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने मौजूदा चैम्पियन रांची रेज को 7-5 से हरा दिया।

हार के बावजूद रांची 22 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि मुंबई को उसकी पहली जीत सबसे निचले पायदान से ऊपर नहीं उठा सकी।

पिछले चार मैच लगातार हारने के बाद मुंबई ने इस मैच में शुरू से आक्रामक रुख अपनाया और अपने प्रशंसकों को तेज हॉकी का बेहतरीन नजारा पेश किया।

मुंबई को उनके आक्रामक खेल का चौथे और पांचवें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में फायदा मिला। रांची के गोलकीपर टायलर लोवेल ने हालांकि दोनों ही पेनाल्टी पर बेहतरीन बचाव किया।

नौवें मिनट में मुंबई को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार दिवाकर राम ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

पहला क्वार्टर इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में रांची के कप्तान एश्ले जैक्सन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी।

मुंबई ने भी हालांकि तेज पलटवार किया और गुरजंत सिंह के पास पर कप्तान मैथ्यू स्वान ने शानदार फील्ड कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

गौरतलब है कि एचआईएल के मौजूदा संस्करण में फील्ड गोल को दो गोल के बराबर माना जा रहा है।

लेकिन मुंबई के प्रशंसकों को तब करारा झटका लगा, जब हॉकी से अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर हमला करने के कारण मैच के 30वें मिनट में मुंबई के अफ्फान यूसुफ को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया।

मुंबई को इसके बाद मध्यांतर के बाद का पूरा खेल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और उन्हें कई मौकों पर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

हरमनप्रीत सिंह मैच के 35वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक चूक गए। इसका फायदा उठाते हुए रांची के लिए 38वें मिनट में सरवनजीत सिंह ने फील्ड गोल कर रांची को एकबार फिर 3-3 से बराबरी दिला दी।

रांची के कप्तान जैक्सन ने 41वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दाग दिया और टीम को 4-3 से आगे कर दिया।

मुंबई ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी की। कप्तान स्वान ने गोलपोस्ट के ठीक सामने खड़े नीलकांत शर्मा को सटीक पास दिया, जिसे नीलकांत ने गोल की दिशा दे दी।

इस गोल के साथ मुंबई ने एकबार फिर 5-4 से बढ़त ले ली, जिसे फ्लोरियन फुक्स ने मैच के 49वें मिनट में फील्ड गोल कर निर्णायक 7-4 पर पहुंचा दिया।

एचआईएल : रांची को हरा मुंबई ने दर्ज की पहली जीत Reviewed by on . मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दबंग मुंबई ने अंतत: हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए बुधवार को महिंद्रा हॉकी स्टेडियम मे मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दबंग मुंबई ने अंतत: हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए बुधवार को महिंद्रा हॉकी स्टेडियम मे Rating:
scroll to top