Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 एशियाई खेल (कबड्डी) : स्वर्ण तक नहीं पहुंच सकीं भारतीय महिलाएं (राउंडअप) | dharmpath.com

Tuesday , 6 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » एशियाई खेल (कबड्डी) : स्वर्ण तक नहीं पहुंच सकीं भारतीय महिलाएं (राउंडअप)

एशियाई खेल (कबड्डी) : स्वर्ण तक नहीं पहुंच सकीं भारतीय महिलाएं (राउंडअप)

जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला कबड्डी टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को ईरान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा चैम्पियन भारत को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24-27 से मात खानी पड़ी। एशियाई खेलों में ईरान का यह पहला स्वर्ण पदक है।

एशियाई खेलों में यह पहली बार है, जब भारत के अलावा कोई अन्य टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। 2010 में महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में शामिल करने के बाद से भारत लगातार दो बार से स्वर्ण पदक जीतता आ रहा था।

वहीं, दूसरी तरफ ईरान के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है क्योंकि उसके दोनों पुरुष और महिला टीम ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। ईरान की महिला टीम को पिछली बार 2014 के एशियाई खेलों के फाइनल में भारत से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पायल चौधरी ने रेड मारकर भारत का खाता खोला। ईरान की रेडर सादिगेह जाफरी ने रेड मारकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

यहां रणदीप कौर खेरा, पायल और शोनाली की रेडिंग के साथ-साथ रितु नेगी और साक्षी के डिफेंस के दम पर भारत ने ईरान के खिलाफ 13-8 की बढ़त बना ली थी लेकिन ईरान ने अजादेह की रेडिंग और अपने डिफेंस से पहले हाफ में भारत के खिलाफ स्कोर 11-13 कर लिया।

दूसरे हाफ में ईराने ने अच्छी वापसी की और अपने रेडिंग और डिफेंस से भारतीय टीम पर दबाव बनाते हुए 24-20 से बढ़त बना ली।

यहां भारत की डिफेंडर रितु नेगी ने अच्छी कोशिश कर एक अंक लिया और भारत का स्कोर 21-14 किया। अपनी कमजोर रेडिंग के कारण भारत एक बार फिर ईरान से चार अंक से पिछड़ गया।

भारत के पास अपनी हार को जीत में तब्दील करने के लिए केवल तीन मिनट का समय बाकी था।

साक्षी ने यहां सुपर रेड मारकर तीन अंक लिए और पासा पलटते हुए स्कोर 25-25 कर दिया था लेकिन ईरान ने यहां आखिर में दम लगाते हुए इस मैच को 27-24 से जीत कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

वहीं, महिला टीम के अलावा ईरान की पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ईरान ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 26-16 के अंतर से मात देकर पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

ईरान ने सेमीफाइनल में भारत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। 1990 में एशियाई खेलों में कबड्डी को पहली बार दाखिल किया गया था और तब से भारत ही इस स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाता आ रहा था।

इस बार ईरान ने सेमीफाइनल में भारत को एकतरफा मात देते हुए न सिर्फ उसके वर्चस्व को समाप्त किया बल्कि फाइनल में जीत हासिल कर नया इतिहास रचा

एशियाई खेल (कबड्डी) : स्वर्ण तक नहीं पहुंच सकीं भारतीय महिलाएं (राउंडअप) Reviewed by on . जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला कबड्डी टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को ईरान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा चैम्पि जकार्ता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला कबड्डी टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को ईरान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा चैम्पि Rating:
scroll to top