Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 केरल में 8 दिन पहले आया मॉनसून, एमपी में भी हफ़्तेभर पहले पहुंचने की संभावना | dharmpath.com

Sunday , 25 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » पर्यावरण » केरल में 8 दिन पहले आया मॉनसून, एमपी में भी हफ़्तेभर पहले पहुंचने की संभावना

केरल में 8 दिन पहले आया मॉनसून, एमपी में भी हफ़्तेभर पहले पहुंचने की संभावना

May 25, 2025 9:40 am by: Category: पर्यावरण Leave a comment A+ / A-

नई दिल्ली- देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दी। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था। इस बार यह अपने तय समय 1 जून से 8 दिन पहले पहुंच गया है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका हुआ था। शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। वहीं, एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में आंधी की चेतावनी दी है। मछुआरों सहित आम लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश में भी मॉनसून के इस बार हफ्तेभर पहले पहुंचने की संभावना है। आम तौर पर राज्य में 15 जून तक मॉनसून की दस्तक होती है। इस बार 10 जून से पहले मॉनसून के एंट्री की संभावना है। इस बार राज्य में अच्छी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। राज्यभर में प्री मॉनसून एक्टिविटी भी जारी है और कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है।

केरल में 8 दिन पहले आया मॉनसून, एमपी में भी हफ़्तेभर पहले पहुंचने की संभावना Reviewed by on . नई दिल्ली- देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दी। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून क नई दिल्ली- देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दी। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून क Rating: 0

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.

scroll to top