क्षेत्रीय विकास एवं सुधार आयोग के अधिकारी अहमत मनाप ने कहा कि 2016 में क्षेत्र के कुल योजनागत निवेश का करीब 55 प्रतिशत या 163.4 अरब युआन 223 मुख्य बुनियादी परियोजनाओं पर खर्च होगा।
इन मुख्य परियोजनाओं में उरुम्की हवाईअड्डे का विस्तार और जुनगर बेसिन को पूर्वी चीन के अन्हूई प्रांत से जोड़ने वाली बिजली ट्रांसमिशन लाइन शामिल है।
प्राकृतिक गैस उत्पादन और टेक्सटाइल्स जैसी औद्योगिक परियोजनाओं पर 80 अरब युआन खर्च किया जाएगा। वहीं, सामाजिक परियोजनाओं में 66.5 अरब युआन खर्च किया जाएगा।