रायपुर-विधासनभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहला बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में पीसीसी की ओर से गठित मीडिया पैनल तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया पैनल में मौजूद सदस्यों के बीच मतभेद सहित मुद्दों और बयानों में भिन्नता कई मौकों पर पार्टी के लिए परेशानियों का सबब बन चुकी थी. यही कारण बताया जा रहा है कि मीडिया पैनल को भंग कर दिया गया है.
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय मुद्दों पर जारी बयानों में कोई गड़बड़ी की ऐसी स्थिति ना बने इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ही मीडिया पैनल भंग कर दिया गया.
dharmpath.com dharmpath