दिग्विजय चर्चा में रहने सनसनीखेज आरोप लगा रहे : विजयवर्गीय

भोपाल, 9 जनवरी- मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के आरोप के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ही गंभीरता से नहीं लेती। वह चर्चाओं में बने रहने के लिए सनसनीखेज आरोप लगाते हैं। कोई विधायक को 100 करोड़ रुपये में खरीद सकता है, यह बड़ा सवाल है।”

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, “वर्तमान की राज्य सरकार जोड़तोड़ की सरकार है। भाजपा को जोड़तोड़ की सरकार नहीं बनानी थी, इसीलिए बहुमत न मिलने पर शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया।”

वहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को नकारते हुए पूर्व संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोप हास्यास्पद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493