Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 जोली के ‘अनब्रोकन’ पर जापान में प्रतिबंध! | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » फीचर » जोली के ‘अनब्रोकन’ पर जापान में प्रतिबंध!

जोली के ‘अनब्रोकन’ पर जापान में प्रतिबंध!

14BBDD7B000005DC-0-image-m-2_1418147629500टोक्यो, 10 दिसम्बर –जापान के लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका के माध्यम से अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म ‘अनब्रोकन’ पर जापान के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में जापानी सैनिकों को कैदियों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए दिखाया गया है, जो अनुचित है।

फिल्म एक अमेरिकी ओलंपियन लुईस जैंपेरिनी की कहानी के बारे में हैं, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जिसने जापानी सेना द्वारा बंधक बनाए जाने से पहले एक विमान दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर में 47 दिन गुजारे थे और जापान में दो सालों तक एक श्रमिक के रूप में काम भी किया था।

वेबसाइट ‘कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, जापान में कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए जापानी सैनिकों की छवि पर आपत्ति है, जिसके लिए उन्होंने ‘चेंज डॉट ओआरजी’ नाम से एक ऑनलाइन याचिका तैयार की है और जापान में ‘अनब्रोकन’ के वितरण पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है।

इस ऑनलाइन याचिका को अब तक 8,000 लोगों का समर्थन भी मिल चुका है।

जोली के ‘अनब्रोकन’ पर जापान में प्रतिबंध! Reviewed by on . टोक्यो, 10 दिसम्बर -जापान के लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका के माध्यम से अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म 'अनब्रोकन' पर जापान के सिनेमाघरों में प्र टोक्यो, 10 दिसम्बर -जापान के लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका के माध्यम से अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म 'अनब्रोकन' पर जापान के सिनेमाघरों में प्र Rating:
scroll to top