रांची, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 135 किलोमीटर दूर चौपारण राजमार्ग के पास हुई।
बस रांची से बिहार के सीवान जिले में जा रही थी।
तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हो गई।
इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए।