Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी, बारिश के आसार | dharmpath.com

Saturday , 3 May 2025

Home » भारत » दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी, बारिश के आसार

दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक बदली छाई हुई है और शाम को आंधी और हल्की बारिश आने के आसार हैं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यहां देर शाम को हल्की बारिश के साथ आंधी आने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में आंशिक बदली छाई, आंधी, बारिश के आसार Reviewed by on . नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक बदली छाई हुई है और शाम को आंधी और हल्की बारिश आने के आसार हैं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक बदली छाई हुई है और शाम को आंधी और हल्की बारिश आने के आसार हैं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य Rating:
scroll to top