नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन आंशिक बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।
आईएमडी विभाग के मुताबकि, “दिन के शुरुआती घंटों में आसमान साफ रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बदली छाई रहने का अनुमान है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।