रक्षा मंत्री सर्गे सोयगू ने बुधवार को बताया कि दो डिविजन पश्चिमी सैन्य जिले में और एक दक्षिणी सैन्य जिले में तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक डिविजन में करीब 10,000 जवान होंगे।
सोयगू ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ एक टेलीकांफ्रेंस में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगा।
रूस-नाटो के संबंध साल 2014 की शुरुआत में पूर्वी यूक्रेन में सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से ही तनावपूर्ण हो गए हैं। रूस ने कई बार पड़ोसी देशों में नाटो की सैन्य उपस्थिति पर चिंता जताई है।