Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दंपति घायल | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » भारत » नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दंपति घायल

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दंपति घायल

जम्मू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में एक दंपति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में तड़के करीब दो बजे हुई गोलीबारी में संजीव कुमार और उनकी पत्नी रीता कुमारी घायल हो गए।

पुलिस ने कहा, “दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी और मोर्टार से हमला शुरू कर दिया, जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए।”

पिछले पंद्रह दिनों से पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर लगभग प्रतिदिन दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी हो रही है।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दंपति घायल Reviewed by on . जम्मू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में एक दंपति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में एक दंपति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। Rating:
scroll to top