मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयदशमी के मौके पर हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिए सभी को इस पर्व की बधाई दी।
अनुपम खेर ने लिखा : सभी को विजयदशमी की बधाई। हमेशा प्यार, शांति और खुशियां बनी रहें।
प्रियंका चोपड़ा : विजयदशमी की बधाई..आज हम बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाते हैं। हम सभी को अंधेरे से बाहर आने की शक्ति और रोशनी मिले।
हेमा मालिनी : सभी को शुभ विजयदशमी की बधाई।
विशाल डडलानी : सभी को विजयदशमी की बधाई। हमेशा हमारे दिलों और हमारी जिंदगी में बुराई पर अच्छाई की जीत हो।
वीर दास : यह विजयदशमी बुराई को जलाकर मनाएं।
निमरत कौर : सभी बुराइयों पर प्यार से विजय पाएं। प्यार से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। सभी को विजयदशमी की बधाई।
डायना पेंटी : भीतर और आसपास बुराई पर अच्छाई की जीत हो। सभी को विजयदशमी की बधाई।
गोल्डी बहल : सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं। अपने भीतर के सभी राक्षसों का वध करें।
मिलाप झवेरी : बुराई का दहन करके यह विजयदशमी मनाएं।