भोपाल में ‘रन फॉर यूनिटी’ शनिवार को

भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इस मौके पर राजधानी भोपाल में ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन किया गया है।

राज्य के प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एम़ क़े वाष्र्णेय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि ‘रन फार यूनिटी’ तात्या टोपे नगर स्टेडियम से शनिवार की सुबह नौ बजे शुरू होकर वल्लभ भवन के सामने वल्लभ उद्यान में समाप्त होगी। वल्लभ उद्यान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शासकीय सेवकों एवं नागरिकों को शपथ दिलाएंगे।

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन वाष्र्णेय ने सभी शासकीय सेवकों से अपील की है कि वह ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित दौड़ में भाग लें। साथ ही कहा है कि यदि शारीरिक अक्षमता के कारण कोई शासकीय सेवक दौड़ में भाग लेने में असमर्थ है, तो वह वल्लभ उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जरूर सम्मिलित हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493