भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते तीन में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
राज्य में शुक्रवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। हवाओं में भी ठंडक है। हालांकि आसमान साफ और धूप खिली है, जो लोगों को चुभन के बजाय राहत देने वाली है।
राज्य के कई हिस्सों में बीत तीन दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, इंदौर का 15 डिग्री, ग्वालियर का 14.6 डिग्री और जबलपुर का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, इंदौर का 28 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।