भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल व इंदौर में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजनाओं की शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और आíथक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं का संचालन और प्रबंधन मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड करेगी।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री चौहान होंगे। इसके अलावा नगरीय प्रशासन मंत्री, भोपाल और इंदौर के महापौर इसके सदस्य होंगे। कंपनी के प्रशासनिक ढांचे का अनुमोदन राज्य की कैबिनेट द्वारा किया जाएगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में मेट्रो रेल के प्रथम चरणों में शामिल किए जाने वाले रूट और वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की कुल लागत 22504़ 25 करोड़ होगी। इसमें सात रूटों को शामिल किया जाएगा। भोपाल में 95़ 03 किलो मीटर में मेट्रो रेल लाइन बिछाई जाएगी।
इस बैठक में परियोजना के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जापान और एशियाई विकास बैंक से वित्तीय सहायता लेने के विकल्पों पर विचार-विमर्श हुआ। इंदौर मेट्रो रेल 104 किलोमीटर में चलेगी। इस पर 26762़21 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग के लिए सभी विकल्प पर विचार किया जाएगा। नवगठित मेट्रो रेल कंपनी के संचालक मंडल की बैठक में प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा।