भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यहां ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह भी यहां ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। सोमवार को राज्य के दामोह में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 16.5 डिग्री और जबलपुर का 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, इंदौर का 34 डिग्री, ग्वालियर का 33.2 डिग्री और जबलपुर का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।