भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से तेज धूप परेशान कर देने वाली है।
मौसम विभाग ने राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हवाओं के साथ आई नमी के चलते कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ी थी, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से कुछ राहत मिली थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य के मौसम में आए बदलाव ने तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, इंदौर का 20.5 डिग्री, ग्वालियर का 18.7 डिग्री और जबलपुर का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, इंदौर का 34.1 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा।