Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र में हवाओं से तापमान लुढ़का | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » मप्र में हवाओं से तापमान लुढ़का

मप्र में हवाओं से तापमान लुढ़का

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ने से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है, साथ ही राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों के तापमान में मंगलवार को गिरावट आई है।

राज्य में मंगलवार सुबह से चल रही हवाओं ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से राज्य के मौसम के मिजाज बदले है। हवाओं में घुली ठंडक ने तापमान में भी गिरावट लाई है। वहीं खिली धूप ठंड से राहत दिलाई। राज्य में सबसे ठंडा खजुराहो व ग्वालियर रहा, जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, इंदौर का 9.6 डिग्री, ग्वालियर का 2.4 डिग्री और जबलपुर का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, इंदौर का 23.7 डिग्री, ग्वालियर का 22.6 डिग्री और जबलपुर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में हवाओं से तापमान लुढ़का Reviewed by on . भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ने से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है, साथ ही राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों के तापमान में मंगलवार को भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ने से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है, साथ ही राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों के तापमान में मंगलवार को Rating:
scroll to top