मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कसाबा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ममूटी का कहना है कि मेमे, ट्रॉल (खिल्ली उड़ाना) डिजिटल पीढ़ी के नए हथियार बन गए हैं।
इस फिल्म के जरिए ममूटी लंबे अर्से बाद वापसी कर रहे हैं। इस फर्स्ट लुक में ममूटी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें पुलिस जीप के आगे बैठा देखा जा सकता है। वह बड़ी-बड़ी मूंछों और चश्मे में दिख रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया में उनके इस लुक को अलग ही अंदाज में देखा जा रहा है।
इन सारी आलोचनाओं के बावजूद ममूटी इसमें भी मजा ढूंढ लेते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर स्वयं भी इसकी खिल्ली उड़ाई।
ममूटी ने लिखा, “कसाबा’ के नए पोस्टर पर भी ट्रॉल बन रहे हैं। मैं दंग रह गया। मुझे लगता है कि यह व्यंग्य का आधुनिक स्वरूप है। मेमे और ट्रॉल डिजिटल मीडिया के नए हथियार हैं।”
‘कसाबा’ का निर्देशन नीतिन रेन्जी पैनिकर ने किया है। यह जून में रिलीज हो सकती है।