हिन्दुस्तान के नये नौसेनाध्यक्ष

17_04_2014-dhawan17गुरुवार को भारत सरकार ने नए नौसेनाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। एडमिरल राबिन्दर कुमार धवन को नया नौसेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विगत फ़रवरी के अन्त में नौसेनाध्यक्ष डी० के० जोशी के इस्तीफ़ा देने के बाद क़रीब दो महीने तक लोग इस बात का अन्दाज़ लगाते रहे कि नौसेना की लगाम किसके हाथ में सौंपी जाएगी। एडमिरल डी० के० जोशी ने नौसेना में हुई कुछ दुर्घटनाओं और उन दुर्घटनाओं में लोगों के मारे जाने के बाद नैतिक आधार पर अपना इस्तीफ़ा दे दिया था और इस तरह भारतीय नौसेना के इतिहास में एक अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया था। पर्यवेक्षकों का मानना है कि नए नौसेनाध्यक्ष का चुनाव भी अभूतपूर्व है।
वाइस एडमिरल धवन नौसैनिक मुख्यालय के संचालक थे और उन्हें नौसेनाध्यक्ष डी० के० जोशी के इस्तीफ़े के बाद कार्यकारी नौसेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन नौसेनाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति अभूतपूर्व है। इसलिए भी क्योंकि नए नौसेनाध्यक्ष को किसी न किसी नौसैनिक कमान में कमान सम्भालने का अनुभव भी होना चाहिए और एडमिरल राबिन्दर कुमार धवन के पास इस तरह का कोई अनुभव नहीं है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493