रायपुर : मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित : राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी

रायपुर-राज्य शासन ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान मतदान दिवस सोमवार 12 नवम्बर और मंगलवार 20 नवम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में निगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट 1881 के प्रावधानों के तहत मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अधिसूचना के अनुसार मतदान दिवस को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सामान्य अवकाश का दिन भी होगा। इस आशय की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दी गई है। विधानसभा निर्वाचन 2018 के कार्यक्रम के अनुसार 12 नवम्बर को प्रदेश के 18 विधानसभा क्षेत्रों में और 20 नवम्बर को 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493