प्रथम चरण में 1,35,330 नाम निर्देशन-पत्र हुए दाखिल

indexभोपाल :पंचायत निर्वाचन 2014-15 में प्रथम चरण के लिये अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाख 35 हजार 330 नाम निर्देशन–पत्र दाखिल किये गये। जिला पंचायत सदस्य के लिये 2217 नाम निर्देशन–पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 1067 एवं महिलाओं के 1150 हैं। जनपद पंचायत सदस्य के लिये 11626 नाम निर्देशन–पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 5506 तथा महिलाओं के 6110 हैं। सरपंच के लिये 37 हजार 928 नाम निर्देशन–पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुरूषों के 18 हजार 613, महिलाओं के 19 हजार 300 और अन्य के 15 हैं। पंच के लिये 83 हजार 559 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन–पत्र प्रस्तुत किये। इनमें से पुरूषों के 42 हजार 858, महिलाओं के 40 हजार 696 और अन्य के 5 नाम निर्देशन–पत्र हैं।

नाम निर्देशन–पत्र भरने की आखिरी तारीख 29 दिसम्बर थी। नाम निर्देशन–पत्र की संवीक्षा 30 दिसम्बर को हुई। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख एक जनवरी, 2015 है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493