मप्र : प्रधानमंत्री की सभाएं रद्द

भोपाल 15 फरवरी – जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश में शुक्रवार(आज) और शनिवार को होने वाली सभाएं रद्द कर दी गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने आईएएनएस को बताया, “शुक्रवार को इटारसी और शनिवार को धार में होने वाली सभाओं को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों पर गुरुवार को हुए आतंकी हमले के कारण लिया गया है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार से मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले थे। आज होशंगाबाद के इटारसी में सभा थी। वहीं, शनिवार को धार में सभा का आयोजन किया जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493